Samsung ने लॉन्च की 2026 Vision AI TV रेंज, जानें फीचर्स
नई दिल्ली। भारत में अपनी नई 2026 Vision AI TV रेंज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप में कुल 72 नए टीवी मॉडल पेश किए हैं। इनमें Micro RGB, OLED, Neo QLED, The Frame, Mini LED और UHD सीरीज शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि नई रेंज में एडवांस AI फीचर्स और बेहतर पर्सनलाइजेशन एक्सपीरियंस मिलेगा।
Samsung Vision AI TV लाइनअप में कंपनी ने Vision AI Companion (VAC) फीचर को खास तौर पर पेश किया है। यह फीचर Bixby, Perplexity और Copilot जैसी AI सर्विसेज के साथ इंटीग्रेशन देता है। इसके जरिए यूजर्स कंटेंट सर्च, फूड रिकमेंडेशन और देखने की आदतों के आधार पर पर्सनलाइज्ड सुझाव पा सकेंगे।

नई टीवी रेंज की कीमतों की बात करें तो Samsung का Micro RGB लाइनअप 1,24,990 रुपये से शुरू होता है। वहीं OLED मॉडल्स की शुरुआती कीमत 1,14,990 रुपये रखी गई है। The Frame सीरीज 56,990 रुपये, Neo QLED टीवी 52,990 रुपये, Mini LED मॉडल्स 42,990 रुपये और UHD टीवी 36,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे।
कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कई फायदे भी दे रही है। चुनिंदा मॉडल्स खरीदने पर 1,02,990 रुपये तक का फ्री साउंडबार और 23,990 रुपये तक का म्यूजिक स्टूडियो पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा पार्टिसिपेटिंग फाइनेंशियल पार्टनर्स के जरिए 20 प्रतिशत तक का कैशबैक और EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं।
Samsung Vision AI TV रेंज देशभर में Samsung रिटेल स्टोर्स, कंपनी की वेबसाइट और ऑनलाइन-ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने इस बार AI आधारित पिक्चर और ऑडियो टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया है।
नई रेंज में AI Upscaling Pro फीचर दिया गया है, जो कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को रियल टाइम में बेहतर क्वालिटी में बदलने में मदद करेगा। इसके अलावा Color Booster Pro, AI Soccer Mode और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
ने भारत में पहली बार अपनी Micro RGB सीरीज भी पेश की है। इसमें R95H और R85H मॉडल्स शामिल हैं, जो 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के स्क्रीन साइज में आएंगे। कंपनी के अनुसार, माइक्रो RGB टेक्नोलॉजी अलग-अलग कंट्रोल होने वाले रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो LED का इस्तेमाल करती है, जिससे बेहतर कलर और ब्राइटनेस कंट्रोल मिलता है।
OLED लाइनअप में S95H, S90H और S85H मॉडल्स शामिल हैं। इनमें ग्लेयर-फ्री टेक्नोलॉजी, Samsung Art Store सपोर्ट और गेमिंग फीचर्स जैसे Motion Xcelerator 165Hz, AMD FreeSync Premium Pro और NVIDIA G-SYNC सपोर्ट दिया गया है।
The Frame टीवी सीरीज में 3,000 से ज्यादा आर्टवर्क्स के सपोर्ट वाला आर्ट मोड मिलेगा। वहीं Neo QLED लाइनअप में NQ4 AI प्रोसेसर, Quantum Mini LED टेक्नोलॉजी और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। Mini LED मॉडल्स में भी AI आधारित गेमिंग और पिक्चर एन्हांसमेंट फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Samsung Vision AI TV रेंज के जरिए कंपनी भारतीय प्रीमियम टीवी मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। AI फीचर्स और स्मार्ट कंटेंट एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए यह लाइनअप टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।
